
BIHAR:- नए लुक में नजर आएगा मधुबनी रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
मधुबनी- 02 जुलाई। मधुबनी रेलवे स्टेशन का पुननिर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। यह कार्य नवंबर 2026 तक पूरा होने की संभावना है। स्टेशन को आधुनिक बनाया जा रहा है। जिससे रेलवे स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। एयरपोर्ट की तरह यात्रियों को स्टेशन तक चार पहिए वाहन से पहुंचने के लिए पोर्टिको का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। पोर्टिको के सामने पार्क होगा। स्टेशन के दो मंजिल भवन निर्माण कार्य चल रहा है। नए लूक में स्टेशन का प्रवेश गेट अब हनुमान प्रेम मंदिर के सामने होगा। जबकि, निकास गेट पुराने स्थान पर ही रहेगा। स्टेशन परिसर की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है।
स्टेशन पुर्ननिर्माण प्रोजेक्ट प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि अगस्त 2023 में स्टेशन पुर्नविकास कार्य का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया गया था। पुनर्निर्माण कार्य के तहत स्टेशन परिसर में जलनिकासी के लिए नाला निर्माण किया गया है। स्टेशन परिसर के उत्तर दिशा में सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण कार्य चल रहा है।
उम्मीद है कि सिंतबर तक सर्कुलेटिंग एरिया का कार्य पूरा हो जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के सामने स्टेशन का नया प्रवेश गेट तैयार हो जाएगा। 20 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कार्य के तहत सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग, शौचालय की सुविधा होगी। सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। स्टेशन परिसर का दायरा बढ़ जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया के रास्ते स्टेशन व प्लेटफार्म तक पहुंचेंगे। प्लेटफार्म एक पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पुनर्निर्माण योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को फुटओवर ब्रिज की सुविधा मिलेगी। लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा होगी। स्टेशन के दक्षिण में ओवर ब्रिज के निकट गेस्ट हाउस का निर्माण कराई गई है।



