[the_ad id='16714']

इंडिया गेट पर अगले दो दिनों तक टेलिस्कोप से देख सकेंगे चांद और तारे

नई दिल्ली- 06 जनवरी। एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) ने इंडिया गेट पर लोगों को करीब से चांद और तारे दिखाने का इंतजाम किया है। लोगों को ग्रहों और चांद तारे दिखाने के लिए इंडिया गेट पर कई आधुनिक टेलिस्कोप लगाए गए हैं। इस अनूठे कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। यह कार्यक्रम 7 और 8 जनवरी को भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मदद करेगा जो हमारे संविधान के अनुसार एक मौलिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि 3 दिवसीय कार्यक्रम सभी आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक शानदार सीखने का अनुभव होगा, क्योंकि यह इंटरैक्टिव, व्यावहारिक और विज्ञान को लोकप्रिय तरीके से प्रस्तुत करने का सबसे अच्छा तरीका होगा।

एस्ट्रो टूरिज्म इवेंट में विशेषज्ञ खगोलविदों द्वारा एस्ट्रो टॉक्स, खगोल विज्ञान पर प्रदर्शनी,खगोलीय वस्तुओं से संबंधित कहानी कहने,चंद्रमा के गड्ढों को देखने के लिए दूरबीन का उपयोग करने का अनुभव,वखगोल विज्ञान गतिविधियां, फोटोग्राफिक पैनल प्रदर्शनी,एस्ट्रो-फोटोग्राफी जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *