
मधुबनी के चकदह में देवी दुर्गा दरबार की चल रही आकर्षक सजावट
मधुबनी- 17 मार्च। शहर के चकदह स्थित चैत्र नवरात्र पर दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गया है। देवी दुर्गा दरबार का आकर्षक सजावट की जा रही है।शांतिपूर्ण, भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न कराने के उद्देश्य से ग्राम विकास समिति चकदह की बैठक पंकज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में श्रीश्री 108 नव चैत्री दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से शशिनाथ चौधरी को अध्यक्ष, ललन कुमार चौधरी को उपाध्यक्ष, सोहन कुमार को सचिव, प्रकाशचंद्र वर्मा को उपसचिव, संतोष चौधरी को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार चौधरी उपकोषाध्यक्ष बनाए गए। वहीं, समिति के सदस्य के रूप में मिथिलेश रंजन, शम्भू चौधरी, प्रदीप दास, अमित चौधरी, अमरनाथ चौधरी, शिवकांत चौधरी, राकेश चौधरी, आशाराम चौधरी, हर्ष नारायण कामत, नागेश्वर चौधरी व डॉ. डीके राय चुने गए। बैठक में चैती दुर्गा पूजा के आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष शशिनाथ चौधरी ने बताया कि समिति द्वारा धार्मिक परंपराओं के अनुरूप चैत्री दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है। उन्होंने बताया कि पूजा में चकदह, पलिवार, रांटी, नवटोली सहित अन्य जगहों के श्रद्धालुओं का सहयोग मिलता है।



