बिहार

जल-जमाव बन चुका है मधुबनी नगर निगम की पहचान

मधुबनी- 21 दिसंबर।—अगर मधुबनी नगर निगम क्षेत्र में आते हैं, तो जल-जमाव से गुजरना पड़ेगा। क्योंकि मधुबनी नगर निगम क्षेत्र की कई ऐसी सड़कें है, जहां बिना बरसात के भी जल जमाव की समस्या बन रहती है।

खासकर राघोनगर भौआड़ा से सदर अस्पताल मधुबनी जाने वाली मुख्य सड़क पर बिन बरसात के भी सालों भर जल-जमाव के कारण लागों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना पड़ रहा है। वहीं भौआड़ा दुर्गा मंदिर से मधुबनी की ओर आने वाली सड़क मल्लाह टोल के पास जलजमाव के कारण लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मधुबनी नगर परिषद से नगर निगम में अपडेट हुआ था, तो मधुबनी नगर वासियों को आस जगी थी कि अब जलजमाव की समस्यों से आजादी मिलेगी। परंतू हालत जस की तस रह गयी है। जलजमाव के नाम पर निगम क्षेत्र में करोड़ों की योजना नगर निगम के द्वारा चलाई जा रही है, परंतू मधुबनी नगर वासियों को जलजमाव की समस्याओं से समाधान दिलाने में अभी तक नगर निगम प्रशासन विफल है। नगर निगम प्रशासन की माने, तो निगम प्रशासन जलजमाव की समस्या दुर करने के लिए प्रयासरत है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button