
मधुबनी। लौकहा थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करते तीन पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार इन लोगों को संध्या गश्ती के दौरान थाना चैक से गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान दरभंगा के लक्ष्मीसागर के राजीव झा,ज्योति रंजन एवं फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा निवासी मनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं में मामला दर्जकर उन्हें न्यायिक हिरासत में दिया गया है।



