
यूपी में अगर किसी के पास नेता नही तो वो है मुसलमान: ओवैसी
फिरोजाबाद-25 दिसम्बर। एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को फिरोजाबाद में सपा, बसपा,कांग्रेस व भाजपा सहित अन्य पार्टियों पर तीखे प्रहार किये। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की अपील की।
ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन चीफ सांसद असदुद्दीन ओवैसी फिरोजाबाद में एक जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में बहुत सी समस्यायें है इसके लिये जरूरी है कि आप अपने वोट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार को विजयी बनाये। जिस प्रकार दलित, यादव, बघेल व अन्य समाज के लोगों ने अपना-अपना वोट इस्तेमाल कर अपनी जाति के नेताओं को मजबूत किया है। ठीक उसी प्रकार अबकी बार आपको अपनी जाति को मजबूत करना है। आप भी अपने वोट का इस्तेमाल कर अपने नेता को मजबूत करें क्योंकि जिस जाति पर उसका नेता होता है उसी जाति की बात को सुना जाता है। जिसके पास उसका नेता नही होता उसकी आबाज को सुनना तो तो दूर उसे दबाया जाता है और यही हकीकत आपको समझने की जरूरत है।
ओवैसी ने कहा कि यूपी में अगर किसी के पास नेता नही है तो वो मुसलमान है। नेता और लीडरशिप आपके वोट के जरिये बनेगी। आपसे अपील है कि यह काम आपको आने वाले विधानसभा चुनाव में करना है। उन्होंने कहा कि बहुत सी सियासी पार्टी के नेता कहेंगे और कह रहे होंगे कि आप ओवेसी की पार्टी को वोट दोगे तो यहां से वीजेपी कामयाब हो जायेगी। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि बताओं लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा मिलकर लड़े फिर भी कामयाब नही हुये क्या इसके लिये हम जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि आपको हिस्सा तभी मिलेगा,फिरोजाबाद में गली कूंचों में साफ पीने का पानी तभी आयेगा,आपके बच्चे को शिक्षा तभी मिलेगी जव आप मजलिस को मजबूत करेंगे। फिरोजाबाद में बुखार से जिन बच्चों की मौत हुई इसकी जिम्मेदार भाजपा है। भाजपा सरकार में दबाई नही है, चिकित्सक नही है सुविधा नही है। पांच साल में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कोई काम नही किया। लोग पूरी दुनिया में फिरोजाबाद की चूडिया पहनती है लेकिन इसी फिरोजाबाद के चूडी बनाने वालों के घरों को बर्वाद कर दिया गया। इन्ही बातों को समझाने के लिये में आपके बीच आया हूं। इससे पूर्व एआईएमआईएम के चीफ सांसद असदुद्दीन ओवैसी का उनकी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।



