
मधुबनी। मधुबनी के सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्विनी कुमार ने रविवार को मधुबनी शहर में अवैध पटाखे की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाकर कर कार्रवाई करते हुए कई दुकानों से भारी संख्या में अवैध पटाखा जप्त किया। नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चैक,बलूआ एवं सूड़ी स्कूल के नजदीक तीन गोदाम में छापेमारी कर भारी संख्या में बगैर लाइसेंस के पटाखा के होलसेल दुकानों में भरे पटाखा को जप्त किया। सदर एसडीएम अश्विनी कुमार ने बताया कि सुभाष चोक पर एक ट्रैक्टर एवं गांधी चोक बलुआ के नजदीक मुख्तार के गोदाम से दो पिकअप अवैध पटाखा जप्त किया गया। वही सूड़ी स्कूल के नजदीक एक बंद दुकान में पटाखा भरा रहने के कारण उक्त दुकान को सील कर दिया गया है। दुकानों में हुए छापेमारी के दौरान पटाखा मालिक दुकान छोड़कर भाग गए। एसडीओ ने बताया कि रिहायशी इलाकों में इस तरह पटाखा के गोदाम रहने एवं अवैध पटाखा रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम द्वारा अवैध पटाखा दुकानों में रविवार को की गई छापेमारी को लेकर जिला मुख्यालय में हड़कंप गया है। देखते ही देखते शहर के सारे पटाखा बेचने वाले अवैध कारोबारी अपनी दुकानों को बंद कर भाग निकले।



