
नेपाल। नेपाल में लगातार बारिश के बाद आयी बाढ़ से विराटनगर विमानस्थल पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। जिससे सभी उड़ान को रद्द कर दिया गया है। वही पिछले 24 घंटे से नेपाल के प्रदेश संख्या-01 पूरी तरह से ब्लैकआउट है,तो 38 लोगों के मरने की सुचना है। परंतु कितने लोगों की मौत हुई है एवं कितने लोग लापता है, इसकी पुष्टि नेपाल प्रशासन ने खबर लिखे जाने तक नही किया था। वहीं भारी बारिश के कारण नेपाल के कई जिलों में संचार व्यवस्था पुरी तरह से ठप हो गया है।



