
बिहार
जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदर्शन आज
मधुबनी। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा अपने चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत 29 को जिला मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन का आयोजन करेगा। मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जाति आधारित गिनती एवं पिछड़ा वर्ग की जाति आधारित गिनती से इंकार किये जाने,तीन कृषि काले कानून व चुनाव में इवीएम के खिलाफ आन्दोलन चलाया जा रहा है। राष्ट्रव्यापी इस आंदोलन के क्रम में राष्ट्रपति को सामूहिक ज्ञापन भी भेजा गया है। इसक्रम में 12 नवंबर को अनुमंडल पर धरना व प्रदर्शन होगा। 25 नवंबर को रैली,प्रदर्शन व जेल भरो आंदोलन होगा। वहीं 10 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जनआंदोलन के लिए लोगों की अधिकाधिक भागीदारी के लिए उन्हें जागरुक किया जा रहा है।



