
भारत
अब फिर से 10 रुपये में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट
मुंबई-25 नवंबर। मध्य रेल के मुंबई मंडल ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस,दादर,लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे,कल्याण एवं पनवेल स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की दर 50 से घटाकर 10 रुपये करने का फैसला किया है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। कोविड -19 महामारी के कारण लगाए गए प्रतिबंध शिथिल होने के कारण अब प्लेटफॉर्म टिकट की दर पुन: 10 रुपये करने का निर्णय लिया है।



