
बिहार
Pink Booth पर महिला मतदान कर्मियों ने कार्य को दिया अंजाम
मधुबनी- 07 मई। झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित केजरिवाल उच्च विधालय के मतदान केन्द्र संख्या-100 को पिंक बुथ बनाया गया था। जिस पर सभी मतदान कर्मी महिलाओं की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। जहां महिला मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर मतदान किया। इस बुथ की निगरानी कर रही झंझारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिलाषा पाठक ने बताया कि इस मतदान केन्द्र पर हर तरह की सूविधा उपलब्ध है। पानी एवं दवा से लेकर अन्य सूविधा शामिल है। उन्होने बताया कि महिला मतदान कर्मी बेहतर तरिके से अपने कार्य को अंजाम दे रही हैं। इन महिला कर्मियों को मतदान कराने में किसी भी तरह की परेषानी नही हुई है। तथा उक्त महिला मतदान कर्मी के तेज कार्य के कारण मतदाताओं वोट गिराने के लिए समय कतार में खड़ा नही होना पड़ रहा है। अब हर क्षेत्र में महिलाऐं आगे हैं।



