
पटना, 16 नवंबर। महाविद्यालय सत्यम इंटरनेशनल हायर स्टडीज गौरीचक पटना के प्रांगण में B.Ed सत्र 2021-23 सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जो संस्था के प्रमुख माननीय श्री शंकर कुमार जी एवं चेयरमैन मैम के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीनियर प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत के साथ मनोरम नृत्य भी प्रस्तुत किया। प्रोफेसर धर्मवीर सर द्वारा B.Ed पाठ्यक्रम पर प्रकाश डाला गया। चेयरमैन सर एवं संस्था निदेशक द्वारा शिक्षण प्रशिक्षण के महत्व को प्रमुखता देने की बात कही गई। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु- शिक्षिका काजल पांडे तथा प्रशिक्षु -शिक्षक विक्की कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य द्वारा संपन्न हुआ इस दौरान महाविद्यालय के अन्य प्रवक्तागढ मौजूद रहे।



