
PATNA:- नाॅलेजग्राम इंटरनेशल स्कूल को सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10+2 तक की सीधी संबद्धता मिली
पटना- 08 फरवरी। पटना में डॉ सी बी सिंह द्वारा स्थापित नॉलेजग्राम इंटरनेशल स्कूल को सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10+2 तक की सीधी संबद्धता मिली। विद्यालय का संबद्धता क्रमांक 331104 है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा पटना के भूतनाथ बायपास के नजदीक नन्दलाल छपरा में स्थित नॉलेजग्राम इंटरनेशल स्कूल जो कि बिहार के प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ सी बी सिंह द्वारा स्थापित किया गया है को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE),दिल्ली द्वारा सीधे 10+2 तक की मान्यता आज प्रदान की गयी है। यह विद्यालय पिछले ही वर्ष स्थापित किया गया है तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास व गुणात्मक शिक्षा के लिये कृतसंकल्पित है। इस विद्यालय में अगले एक माह तक मेधावी छात्रों (लड़कियों व लड़कों) के नामांकन पर विशेष छात्रवृत्ति के तहत एडमिशन शुल्क में कई तरह के छात्रवृति छूट देने की घोषणा की गयी है। विद्यालय की अनुभवी प्राचार्या श्रीमती राधिका के ने बताया कि हमारे स्कूल में एक्सपर्ट व क्वालीफाईड शिक्षकों द्वारा बेस्ट इन्फ्रास्ट्रचर,एसी युक्त कम्प्लीट वाई फाई कैंपस में बच्चों को शिक्षा,संस्कार व स्किल की शिक्षा दी जाती है।
उक्त अवसर पर डॉ सी बी सिंह ने बताया कि यह विद्यालय मनुर्भव ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है जिसका मूल मंत्र ही है कि बच्चों को कैसे मनुष्य बनाया जाय, क्योंकि हमारी आनेवाली पीढ़ियाँ यदि मनुष्य बन जाएँगी तो वो सबकुछ कर लेंगी जो वो करना चाहतीं हैं। उन्होंनें सीबीएसई द्वारा मान्यता प्रदान होने पर खुशी जाहिर की।
विद्यालय में नये सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन फाॅर्म विद्याालय में उपलब्ध है। नामांकन संबंधी विशेष जानकारी हेतु 9031012521,9031012522, 9060742555, 9060742666 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



