[the_ad id='16714']

NEPAL PM प्रचंड ने कहा- कांग्रेस के हिन्दू राष्ट्र की तरफ बढ़ने के कारण तोड़ना पड़ा गठबंधन

नेपाल- 07 मार्च। प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने नेपाली कांग्रेस पर हिन्दू राष्ट्र के पक्ष में जाने के कारण गठबंधन तोड़ने की बात कही है। कांग्रेस पार्टी की महासमिति की बैठक में हिन्दू राष्ट्र के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाने को लेकर प्रचंड ने आपत्ति भी जताई। कांग्रेस पार्टी के साथ रिश्ते तोड़कर वाम गठबंधन बनाने के बाद गुरुवार को संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि नेपाली कांग्रेस की महासमिति की बैठक में हिन्दू राष्ट्र को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान देश की संविधान की भावना के विपरीत है। प्रचंड ने यह भी कहा कि हमारा संविधान धर्मनिरपेक्षता को अंगीकार करता है लेकिन कांग्रेस ने संविधान के मर्म पर ही चोट करने का प्रयास किया है। प्रचंड ने कहा कि इसलिए कांग्रेस के साथ का सफर खत्म कर दूसरा गठबंधन बनाया गया है।

प्रधानमंत्री के इस आरोप का जवाब देते हुए नेपाली कांग्रेस के प्रमुख सचेतक रमेश लेखक ने कहा कि प्रचंड की नीयत में ही खोट था और वो गठबंधन तोड़ने का बहाना ढूंढ रहे थे। अभी नहीं तो कुछ दिन बाद भी प्रचंड धोखा देकर गठबंधन तोड़ते ही, इसलिए हिन्दू राष्ट्र के पक्ष में हस्ताक्षर को गठबंधन तोड़ने का बहाना उचित नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने प्रचंड पर बारी बारी से सबको धोखा देने का आरोप लगाया। कांग्रेसी सांसदों ने कहा कि जिस दिन प्रचंड से धोखा खाए सभी दल एकत्रित हो जाए तो प्रचंड कहीं के नहीं रहेंगे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!