बिहारस्पोर्ट्स

MADHUBANI:- जिला स्तरीय चार दिवसीय खेल का समापन,जिला की तेज धाविका बनी मेनका कुमारी

मधुबनी-23 दिसंबर। कला,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकारण बिहार पटना तथा जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021-22 के अंतिम दिन बच्चों में जबरर्दस्त रोमांच रहा। यह खेल विभिन्न आयोजन स्थल पर आयोजित किया गया। जिसमें बैडमिंटन अण्डर-14 बालक, बालिका नगर भवन मधुबनी एंव कबड्डीव एथलेटिक्स अण्डर-14 बालक, बालिका मुख्य आयोजन स्थल उवि पंडौल के खेल मैदान में आयोजित किया गया। कबड्डी अण्डर-14 बालक वर्ग में उवि भराम ने फाईनल मुकाबलें में शिवा म्ॉाडल पब्लिक स्कूल को हरा कर जीत हासिल किया। इसी आयुवर्ग की बालिका के फाईनल मुकाबलें में लक्ष्मी पार्वती प्लस टू उवि झंझारपुर ने उवि पंडौल को एक कड़े मुकाबलें में मात देकर विजय होने का गौरव प्राप्त किया। एथलेटिक्स विधा अण्डर-14 बालक, बालिका की विभिन्न इवेन्टस सफलापूर्वक समपन्न हुई, तथा समापन की घोषणा करते हुए मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सदर अश्विनी कुमार ने बच्चों व खिलाड़ियों को संबोधित किये एवं उन्होनें खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन एवं अच्छे खेल प्रदर्शन की सरहाना करते हुए शुभकामनाऍ दी। और कहा कि खेल से शारीरिक एवं सर्वांगीण विकास होता है।

अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी एवं जिला खेल पदाधिकारी मधुबनी ने सुयक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल, देकर सम्मानित किये। आज की प्रतियोगिता के सफल संचनालन में राकेश कुमार गुडडूू, नवनीत कुमार, रवि शंकर, जितेश कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, मो रूहुल्लाह, उमाशंकर झा, मनीष कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, ओम प्रकाश, उपेन्द्र राम, आरती कुमारी ,आभा कनक, मीनाक्षी कुमारी, सूनीता कुमारी, जानकी देवी,संतोष कुमार शर्मा, खुर्शीद आलम, सतीश कुमार, विरेन्द्र कुमार, मो0 लालबाबू, का सहयोग रहा।

बालिका अण्डर-14 लम्बी कूद में श्रुति प्रथम—

एथलेटिक्स अण्डर- 14 बालक 100 मीटर में नयन कुमार झा प्रथम, अविनाश कुमार द्वितीय, रवि शंकर तृतीय स्थान हासिल किया। अण्डर- 14 बालिका सौ मीटर प्रथम मेनका कुमारी, राखी कुमारी द्वितीय, गुंजन कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बालक अण्डर-14 के 200 मीटर में श्याम सुन्दर सिंह प्रथम, एजाज अली द्वितीय और धीरज कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसीतरह से उच्च विद्यालय पंडौल के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में शारदा विद्यापीठ लखनौर के छात्रों ने गुरुवार को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के चक्का फेक में इहतासमूल हक़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग 1500 मीटर दौड़ में अंबे कुमारी को प्रथम स्थान मिला। जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में शिवानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चक्का फेक में शाहिस्ता परवीण तृतीय रही। मालूम हो कि बुधवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 हैंडबॉल प्रतियोगिता में शारदा विद्यापीठ लखनौर ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्कूल के डायरेक्टर शारदानंद झा तथा प्रिंसिपल चंदन कुमार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि विद्यालय में बेहतरीन पढ़ाई संग-संग छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों द्वारा खेल-कूद की भी शिक्षा दी जाती है। बालिका अण्डर-14 200 मीटर में राखी कुमारी प्रथम, नेहा कुमारी को द्वितीय व स्नेहा कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। बालक अण्डर-14 के 800 मीटर में राहुल कुमार को प्रथम, चंद्रहास कुमार द्वितीय व शिवम कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button