
मधुबनी-25 दिसंबर। पंचायत चुनाव परिणाम के आते ही चुनावी रंजिश भी सामने आने लगे हैं। जयनगर थाना क्षेत्र के बरही पंचायत के चातर गांव के वार्ड नंबर 13 में चुनावी रंजिश के कारण आपसी मारपीट में एक पक्ष से एक दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से चार लोगों को हल्की चोट लगी है। मारपीट एवं जमकर रोड़ेबाजी हुई। जिसमें घायल हुए एक पक्ष के लोगों का ईलाज जयनगर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। घायलों में 42 वर्षीय मो मुसतकीम,35 वर्षीय सबनम खातून,32 वर्षीय सललो खातून,95 वर्षीय मो खलील,48 वर्षीय सैमून खातून,22 वर्षीय मो नौशाद,65 वर्षीय मो जाकिर,39 वर्षीय मो इसराफिल समेत अन्य शामिल हैं। इस मामले में पीडीएफ विक्रेता सलीमा खातून के द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज हेतु आवेदन दिया गया है।
थाने में दिए आवेदन में कहा है कि गुरुवार को चातर गांव के ही दर्जनों की संख्या में लोग मेरे पीडीएस दुकान पर आएं और हमारे ससूर मो जाकिर से प्रत्येक माह रंगदारी के तौर पर पचास हजार रुपए और दस बोरा अनाज देने की मांग की। इसी बीच मो जाकिर ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने अपने दर्जनों सहयोगी के साथ जम कर मारपीट करने लगा। मारपीट की घटना को देखते हुए मो जाकिर के परिवार के सदस्यों ने बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन विरोधी की संख्या काफी अधिक होने के कारण मो जाकिर समेत परिवार के दर्जनों सदस्यों महिला एवं पुरुष की जम कर पिटाई कर दी। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीडीएस विक्रेता सलीमा खातून के ससूर मो जाकिर ने बताया कि आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ पीडीएस दुकान में रखे अनाज की लगभग 80 बोरी को बल पूर्वक अपने साथ ले गए। तथा यत्र-तत्र सड़कों पर फेंक दिया। जबकि विपक्षी लोगों के द्वारा पथराव करने से एक दर्जन से अधिक घरों के एसवेस्टस टूट गया।
हालांकि दूसरे पक्ष के लोगों ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। बतादें कि घटना घटने के 36 घंटे बाद भी घटनास्थल पर जांच करने के लिए पुलिस नहीं पहूंची। जिससे गांव में दोनों ओर से तनाव का माहौल बना हुआ है।
क्या कहते है एएसपी-
एएसपी डाॅ शौर्य सुमन ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई जाएगी।



