बिहार

MADHUBANI:- जयराम मंडल हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में जख्मी, तीन फरार

मधुबनी- 15 फरवरी (वार्ता) बिहार में मधुबनी जिला पुलिस ने जयराम मंडल हत्याकांड की गुत्थी को महज छह दिनों के भीतर सुलझाते हुए मुख्य आरोपी पुलिस केएनकाउंटर में घायल हो गए। जहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त जानकारी रविवार को पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्याकांड के आरोपी रामपट्टी-बलाट रोड के रास्ते मधुबनी की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी-टु के नेतृत्व में राजनगर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस को देखते ही मुख्य आरोपी गौस नगर निवासी मोहम्मद अरशद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। जिसमें मुख्य आरोपी अरशद के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। हालांकि, इस फायरिंग का फायदा उठाकर उसके तीन साथी मो. दानिश, अमन अमीर और गुलाम नबी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से दो देशी पिस्टल,आठ जिंदा कारतूस,एक खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस हत्या की मुख्य वजह लूटपाट थी। घटना के वक्त सभी आरोपी नशे की हालत में थे और रास्ते से गुजर रहे जयराम मंडल को लूटने का प्रयास कर रहे थे। मृतक और आरोपियों के बीच काफी देर तक झड़प हुई। नशे में धुत आरोपियों ने विरोध झेलने पर जयराम मंडल को गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। गिरफ्तार मुख्य आरोपी अरशद एक शातिर अपराधी है। जिसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और जल्द ही बाकी आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button