
मधुबनी-28 नवंबर। जिले में 226 नियोजित शिक्षकों ने कई आदेश के बाद भी अपना प्रमाण पत्र जांच के लिए नहीं दिया है। इससे खफा निगरानी विभाग ने सभी के प्रमाण पत्र बीइओ के माध्यम से सत्यापित कराकर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। निगरानी ने डीइओ को पत्र भेजकर ऐसे सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। ताकि उसकी जांच करायी जा सके। मालूम हो कि शिक्षकों के फर्जी प्रमाण पत्र के मामले की जांच निगरानी विभाग कर रही है और इसकी मॉनिटरिंग हाईकोर्ट के द्वारा किया जा रहा है। डीइओ नसीम अहमद ने बताया कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को शिक्षकों के प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के आदेश दिये गये हैं।
शीघ्र जांच के लिए प्रमाण पत्र नहीं दिये जाने पर इन सभी शिक्ष्कों को चिन्हित कर कार्रवाई की अनुशंसा करने का आदेश दिया गया है। इन सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र जमा नहीं कराये जाने पर सीधी कार्रवाई की जायेगी। उनपर प्राथमिकी सहित अन्य कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। कई स्मार के बाद भी प्रमाण जमा नहीं कराये जाने वाले शिक्ष्कों को अपने प्रमाण पत्र ऑनलाइन करने का भी मौका दिया गया था। इसके बाद भी इन शिक्षकों ने अपने प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया है।



