[the_ad id='16714']

MADHUBANI शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, दोबारा अतिक्रमण करने पर अतिक्रमणकारियों पर होगी FIR दर्ज

मधुबनी- 16 जनवरी। नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को मधुबनी शहर के विद्यापति टावर चैक से परिसदन तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान नो वेंडिंग जोन में कारोबार कर रहे लोगों को खदेड़कर भगाया गया। वहीं आधे दर्जन गुमटी को तोड़कर हटा दिया गया। इस क्षेत्र में वाहन पर सामानों को बेच रहे दुकानदार व अन्य कारोबारियों से 10 हजार का जुर्माना वसूल किया गया। परिसदन के पास लागाये गये गुमटी एवं अस्थायी संरचना के कारण बड़ी संख्या में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था। देर रात्रि तक यहां पर गजेड़ियों व अन्य नशापान करने वालों का जुटान रहता था। मुख्य एवं संपर्क सड़क पर स्थित इस गुमटी को तोड़कर हटा दिया गया, इस क्रममें पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल महिला फोर्स ने दुकान चलाने वाली महिलाओं को हटाया। इसके बाद वहां से सामनों को हटाया जा सका। तथा गुमटी को तोड़ दिया गया। यहां पर चल रहे दुकान पुलिस प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया था। तथा यहां पर काफी लोगों की भीड़ जुट जाती थी। जिससे आने जाने वालों को काफी समस्याएं हो रही थी। वहीं स्कूली बच्चों एवं महिलाओं को हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन समस्याओं को देखते हुए यहां पर निगम प्रशासन ने सख्ती से दुकान व अन्य समानों को हटा दिया। तथा नगर प्रषासन द्वारा कहा गया कि अगर फिर से यहां पर गुमटी लगाने व अन्य कारोबार किया जाता है तो एफआईआर की जाएगी। मालुम हो कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देष के बाद नगर प्रषासन पूरे मधुबनी शहर में अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाएगी। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पूरे शहर में सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को यह तय हुआ कि इस तरह से अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से जो अतिक्रमण करते हैं, उनके खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाए। कयोंकि चेतावनी दिए जाने के बाद फिर से ऐसे लोग नो वेंडिंग जोन वाले क्षेत्र में आ जाते हैं। जिससे लगातार परेशानी बढ़ रही है। इधर नगर आयुक्त अनिल चैधरी ने बताया कि शहर में कई चरणों में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया है। इसके बाद भी फिर से लोगों के द्वारा प्रमुख स्थानों को अतिक्रमण कर लिया जाता है, तो उसके खिलाफ कानुनी कार्रवाई की जाएगी।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!