मधुबनी- 04 अक्टूबर। रहिका प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के परिसर में बिहार आगनबाड़ी कर्मचारी संघ रहिका के तत्वधान में सेविका-सहायिकाओं ने अध्यक्ष मीना कुमारी के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मीना कुमारी ने कहा कि हमारी पांच सूत्री मांगों को सरकार पूरी नहीं करती है, तो हम सभी 9 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दस हजार रुपए सुनिश्चित किया जाय। सुप्रीम कोर्ट का आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेच्युटी भुगतान किया जाय। केन्द्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए ग्रेड सी और ग्रेड डी में समायोजित किया जाय। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग है कि सेविकाओं को 25 हजार एवं सहायिका को 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय राशि दी जाय। योग्य सहायिका से सेविका में बहाली हेतु अतीरिक्त 10 बोनस अंक देने के प्रावधान को लागू किया जाय। तथा सेविका से प्रयवेक्षिका एवं रिक्त पदों पर जल्द बहाली किया। धरना को सेविका राजिया नसरीन,हुमा खातून,तलअत महजबी,ममता कुमारी,मेहरून निशा,शाहेदा प्रवीन,रजनी देवी, पूनम देवी,सुनीता मुखिया,पूनम देवी,कुमारी लाल दाई,पुष्पा देवी,अनीता देवी,चंद मिश्रा,बेबी हेमा आदि ने भी सम्बोधित किया।
