
मधुबनी-12 नवंबर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं बटालियन बेतौंहा बीओपी पर तैनात जवानों ने अवैध रूप से नेपाल से भारत आ रहे तीन नाईजीरिया नागरिक के साथ दो नेपाली नागरिक को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार तीनों नाईजीरिया नागरिक एक टेम्पो में सवार होकर नेपाल के सिरहा जिले के रास्ते माड़र सीमा से भारतीय सीमा चौकी बेतौंहा से भारत में प्रवेश कर रहा था। सीमा चैकी पर तैनात एसएसबी जवानों को शक होने के क्रम में नाईजीरिया नागरिक के साथ मौजूद टेम्पो चालक व एक अन्य नेपाली नागरिकों के साथ तीनों नाईजीरिया नागरिक को हिरासत में लिया। हिरासत में लेने के बाद जयनगर एसएसबी 48 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट चंद्र शेखर,एएसपी डाॅ शौर्य सुमन एवं सुरक्षा एजेंसी ने घंटों पूछताछ की। हालांकि अधिकारीयों के द्वारा अब तक अन्य किसी तरह की जानकारी से परहेज किया गया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर एसएसबी 48 वीं बटालियन जयनगर के डिप्टी कमांडेंट चंद्र शेखर ने मोबाइल पर हिरासत में लिए गए नाईजीरियाई नागरिक की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास अवैध वीजा से भारत जयनगर के रास्ते दिल्ली जाने के फिराक में था। सभी पहलुओं पर हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्ति से सघन पूछताछ की जा रही है। बतादें कि जयनगर में पूर्व में भी कई विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विगत वर्ष 2019 में जयनगर रेलवे स्टेशन से रेल पुलिस ने एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया था। जबकि वर्ष 2016 में जयनगर रेलवे स्टेशन से साधु के भेस में एक नाईजीरिया नागरिक को यात्रा करने के दौरान एसएसबी एरिया आर्गनाइजेशन विभाग के सीओ व रेल पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कई कागजात भी बरामद किया गया था।सूत्रों की मानें तो अफ्रीकी देशों के नागरिकों के द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी मामला भारत नेपाल समेत अन्य कई देशों में तेजी से फैला हुआ है।
इन व्यक्तियों को किया हिरासत में—
हिरासत में किए गए लोगों में तीन नाईजीरिया नागरिक,दो गाईड नेपाली व्यक्ति, एक डार्ईवर शामिल है। जिसमें नाईजीरिया निवासी एंथोनी ओनुओरा,क्रिशियन उदोचक्वु,फाइडेलिस उदोचक्वू
ओबालिमो है। जबकि नेपाल के सिरहा निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव,रितेश कुमार एवं ड्राइवर जयनाथ साह शामिल है।
बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए दोनों नेपाली नागरिकों ने उक्त तीनों नाईजीरिया नागरिकों को नेपाल के सिरहा स्थिति महादेव होटल में ठहराया था।
जयनाथ साह



