
MADHUBANI:- खारकीव में फंसे सकरी के छात्र का परिवार से संपर्क टूटा
मधुबनी- 04 मार्च। मधुबनी जिले के पंडौल क्षेत्र के होम्योपैथिक डॉक्टर का पुत्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। रूस द्वारा यूक्रेन के शहर खारकीव पर किए गए हमले के बाद परिवार वाले चिंतित है। छात्र से परिवार के लोग फोन पर संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में घर वाले काफी परेशान हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्र को भारत लाने में मदद की अपील की है।
सकरी पश्चिमी पंचायत चंदा टोला निवासी डॉ अनवर अली का पुत्र मो आमीर ख़ुशरू यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। डॉ अनवर अली ने बताया कि ख़ुशरू यूक्रेन स्थित खरकीव शहर मे रह कर वीएन कराजीन खरकीव नेशनल यूनिवर्सिटी मे एमबीबीएस के अंतिम वर्ष का छात्र है। यूक्रेन पर हमला शुरू होने के बाद ख़ुशरू भारत रवाना होने के लिए रोमानिया सीमा पर पहुंच गया था। खरकीव मे बमबारी होते ही वहां से निकले का सारे रास्ते बंद हो गए। कर्फ़्यू लगा दिया गया जो जहां थे वही फंस कर रह गए। कर्फ़्यू मे थोड़ी ढील मिली टी किसी तरह वे अपने दोस्तों के साथ रोमानिया बोडर पहुंचा। मगर वहाँ भी रोमानिया मे जाने नहीं दिया गया। रेलवे स्टेशनों पर भी यूक्रेन तथा दूसरे देशों के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही थी। खुसरु ने बताया था कि खाने पीने में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसके बाद ख़ुशरू से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिससे परिवार के लोग काफी परेशान हैं। सभी लोग ख़ुशरू की कुशलता की कामना कर रहे हैं। डॉ अनवर आली ने बताया कि भारतीय उच्चायोग व केंद्र सरकार वहां फंसे बच्चों को वापस लाने के प्रयास तेज करे। इधर गांव मे मा पिता व बहन का रो रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार को दिल्ली विदेश मंत्रालय ने बताया कि रोमानिया बोडर पर बहूत भीड़ है इस लिए अब हंगरी और स्लोवाकिया बोडर से बच्चों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।



