
MADHUBANI:- अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला,मौत
मधुबनी/बिहार-17 नवंबर। जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के पथराही गांव में सहनी टोला के पास खुटौना-तेनुआही सड़क पर अज्ञात ट्रक के ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के अनुसार सड़क दुर्घटना में महिला की मौत होने की सूचना मिलते ही एएसआई सच्चिदानंद सिंह एवं विमलेंदु कुमार को घटना स्थल के लिए रवाना किया। उन्होंने मृतका की शव कब्जा में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मृतका कैली देवी बाबूबरही थाना क्षेत्र के तेघरा गांव के राजेश्वर कामत की पत्नी है। मृतका अपने पुत्र दुखी कामत एवं नाती पंकज के साथ सिधपा गांव से इलाज कराकर बाइक से वापस लौटकर अपनी गांव लौट रही थी। जब वे पथराही गांव के सहनी टोला के पास पहुंची तो विपरीत दिशा खुटौना से आ रही अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से महिला सड़क पर गिर पड़ी। ट्रक के चक्का उनके सिर पर होते गुजर गई। ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। जख्मी महिला कैली देवी मौके पर ही दम तोड़ दी। मृतका की नाती पंकज गम्भीर रूप से जख्मी है। वहीं पुत्र दुखी कामत भी चोटिल है। उन्होंने बताया कि मृतका की पुत्र जुड़ी कामत के लिखित आवेदन पर अज्ञात ट्रक मालिक के विरुद्ध केस दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया।



