क्राइम

CID ने बिहार से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

रांची-25 दिसम्बर। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने फर्जी ईमेल भेजकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान दीपक कुमार और विकास गिरी के रूप हुई है। दोनों बिहार के नवादा के रहने वाले हैं। इनके पास से दो मोबाइल फोन,एक एटीएम कार्ड, चार सिम कार्ड एवं एक पासबुक बरामद किया गया है।

सीआईडी एसपी एस कार्तिक ने शुक्रवार को बताया कि बीते 10 दिसंबर को रांची के चर्च रोड निवासी शहनाज मल्लिक ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि साइबर अपराधियों ने उन्हें फर्जी ईमेल भेजकर वनप्लस मोबाइल स्टोर का फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर कुल दो लाख 99 हजार रुपये का ठगी की है। अनुसंधान के क्रम में साइबर अपराधियों की संलिप्तता के बिंदु पर छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को नवादा जिला बिहार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास मामले से संबंधित सामानों को बरामद किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button