
भारत
BIHAR:- ‘अग्निपथ’ को लेकर समस्तीपुर में अभ्यर्थियों का बवाल, ट्रेन में लगाई आग
पटना- 17 जून। बिहार में लगातार तीसरे दिन केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को बवाल शुरू कर दिया । समस्तीपुर स्टेशन के परिसर एवं कार्यालय के अंदर तोड़फोड़ किया। सूत्रों के अनुसार बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी आग लगा दी गई।

बक्सर,आरा,बिहियां,लखीसराय में ट्रेनें रोकी गई गई हैं। समस्तीपुर में प्रदर्शन कर रहे युवकों ने जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस में आग लगा दी। यह घटना मोहिउद्दीन नगर स्टेशन की है।

आरा में सैकड़ों छात्रों ने बिहियां स्टेशन पर तोड़फोड़ की है। बुकिंग काउंटर में आग लगा दी। आरा-डीडीयू रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन भी ठप्प कर दिया। खगड़िया में उग्र प्रदर्शनकारियों ने मानसी स्टेशन पर पहुंचकर पूर्णिया रांची कोशी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया है।

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगाई गई आग।



