क्राइम

BIHAR- स्वर्ण व्यवसायी के घर हुई डकैती में 4 अपराधी हथियार,कैश और आभूषण के साथ गिरफ्तार

बेगूसराय- 24 दिसंबर। बेगूसराय पुलिस ने पांच दिसंबर को जिला मुख्यालय के मियांचक में स्वर्ण व्यवसायी कपिलेश्वर मंडल के घर हुई भीषण डकैती मामले में संलिप्त चार अपराधियों को हथियार, लूटे गए जेवरात और नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अवकाश कुमार ने दी। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में पश्चिम बंगाल निवासी गोपाल चौधरी, पटना जिला के बाढ़ दयाचक निवासी मोहम्मद कलीम, नवादा जिला के नवीनगर नगर थाना क्षेत्र निवासी अविनाश कुमार तथा पटना जिला के खाजेकला मच्छरहट्टा निवासी रंजीत कुमार गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों के पास से तीन पिस्टल, एक देसी पिस्तौल, 20 गोली, 79 ग्राम सोना, एक किलो चांदी के साथ सात लाख 52 हजार रुपया, घटना में प्रयुक्त कार और दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि मियांचक मोहल्ला में व्यवसायी कपिलेश्वर मंडल के घर में घुसकर अपराधियों ने हथियार के बल पर घरवालों को कब्जे में लेकर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में अपराधियों ने कपिलेश्वर मंडल के पुत्र राजीव मंडल को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया तथा 70 किलोग्राम चांदी, पांच सौ ग्राम सोना तथा 70 हजार रुपया नगद की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उक्त कांड के उद्भेदन, लूटे गए सामान की बरामदगी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने अपराधियों के छुपने के ठिकानों पटना, हाजीपुर, बेगूसराय तथा बिहार के बाहर पश्चिम बंगाल तक छापेमारी किया। जिसमें पश्चिम बंगाल स्थित पुरूलिया से गोपाल चौधरी के घर से लूटे गए सामान में से एक किलो चांदी, 79 ग्राम सोना तथा एक लाख 72 हजार रूपया नगद बरामद किया गया। अनुसंधान एवं छापेमारी के दौरान सूचना मिली कि मई में नगर थाना में स्वर्ण व्यवसायी के दुकान से हुए लूट कांड का कुख्यात अपराधी मटिहानी निवासी शशि ठाकुर अपने गैंग के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भारद्वाज नगर में किराए के मकान पर पैसे का बंटवारा कर हथियार से लैस मटिहानी की ओर जा रहा है । इसी सूचना पर विशेष अनुसंधान दल के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मटिहानी थाना के बदलपुरा चौक से चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य सरगना शशि ठाकुर भाग निकला। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि कपिलेश्वर मंडल के घर हुई लूटपाट के आभूषण को गलाकर बाकरगंज पटना में बेचा गया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button