बिहार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी यादव और उनकी पत्नी RJD में शामिल, छपरा से मिला टिकट

पटना- 16 अक्टूबर। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चन्दा देवी ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने दोनों को सदस्यता ग्रहण कराई।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सभी मिलकर पलायन मुक्त बिहार बनाना चाहते हैं। पढ़ाई, दवाई,कमाई,सिचाई,सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार बनानी है। नए सोंच के आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की उम्र कच्ची हो सकती है, जुबान पक्की है।

मौके पर खेसारीलाल यादव ने कहा कि बिहार के भविष्य को बदलने और बेहतर सरकार को बनाने के लिए मैं पार्टी से जुड़ा हूं। बदलाव में मेरा योगदान हो इस लिए पार्टी से जुड़ा हूँ।

मिली जानकारी के अनुसार खेसारी लाल यादव को सारण जिले के छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल ने उम्मीदवार बनाया गया है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी का सिंबल दे दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button