
BDO 20 हजार एवं कम्यूटर ऑपरेटर 5 हजार घूस लेते गिरफ्तार
लोहरदगा- 18 अक्टूबर। पंद्रहवीं वित्त आयोग से अनुसंशित पंचायत समिति मद से ग्राम नवाडीह में वर्ष 2021-22 के संचालित नाली निर्माण के नाम पर रिश्वत लेते हुए एसीबी की टीम ने किस्को प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी अनिल कुमार मिंज एवं कम्यूटर ऑपरेटर परमानंद कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों को घूस नारी निवासी पूर्व उपप्रमुख अशफाक अंसारी द्वारा दी जा रही थी।
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने बीडीओ के किस्को स्थित दो घरो में भी छापामारी की गई, जिसमें कुछ नहीं मिला। एसीबी की टीम ने दोनों गिरफ्तार अधिकारी एवं ऑपरेटर को रांची ले जाया गया। बीडीओ की गिरफ्तारी के बाद प्रखण्ड मुख्यालय में हड़कंप मच गया। वहीं प्रखण्ड मुख्यालय में आयोजित 20 सूत्री की बैठक रद्द कर दी गई।बैठक में आए तमाम विभागों के अधिकारी वापस लौट गए.मामले पर अशफाक अंसारी ने बताया कि बीडीओ द्वारा प्रत्येक योजना में आठ प्रतिसत की कमीशन की मांग की जाती थी। वही कम्यूटर ऑपरेटर को एमबी जारी का कार्य सौंपा गया था ,जिसमे 05 प्रतिसत कमीशन मांगी जाती थी। कमीशन देने के बाद ही लोगो का पेमेंट जारी होती थी। इससे लाभुक के साथ साथ, पंचायत कर्मी व अधिकारी भी परेशान रहते थे। बिना बीडीओ और ऑपरेटर को चढ़ावा



