बिहार

AI के साथ भविष्य की ओर बढ़ता बिहार: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

पटना- 21 अगस्त। बिहार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी क्षमताओं के विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार सरकार और कॉन्वजीनियस.एआई के बीच शुक्रवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा मौजूद रहे।

एमओयू का उद्देश्य बिहार को एआई-सक्षम राज्य के रूप में विकसित करना तथा एआई आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर, उत्पाद, सेवाओं और तकनीकी समाधानों के विकास को प्रोत्साहित करना है।

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विजन बिहार को तकनीकी रूप से सशक्त, नवाचार आधारित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सक्षम राज्य बनाना है। एआई एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में निवेश, उच्च कौशल वाली तकनीकी क्षमताओं का विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का सृजन इसी विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने बताया कि कॉन्वजीनियस.एआई एआई-नेटिव प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो बड़े पैमाने पर एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और एआई समाधानों के क्रियान्वयन के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी टेक्नोलॉजी, अकादमिक डिजाइन, इम्पैक्ट असेसमेंट और चेंज मैनेजमेंट के क्षेत्रों में 500 से अधिक पेशेवरों की टीम के साथ कार्य कर रही है। कंपनी की कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ साझेदारी भी है।

मंत्री ने बताया कि कॉन्वजीनियस.एआई ने बिहार में 100 करोड़ रुपये से अधिक के एंकर निवेश का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत बिहार में प्लेटफॉर्म इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी संचालन और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए निवेश किया जाएगा। इससे राज्य में एआई आधारित तकनीकी क्षमताओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!