
बिहार
DARBHANGA:- अलीनगर थाना क्षेत्र के एक किराना दुकान से गांजा बरामद, 1 गिरफ्तार
दरभंगा- 21 अगस्त। दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किराना दुकान से 1.044 किली गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। छापेमारी दल का नेतृत्व अलीमगर थानाध्यक्ष रजीत कुमार शर्मा ने किया।
थानाध्यक्ष के अनुसार 20 अगस्त की रात सूचना मिली कि अलीनगर थाना क्षेत्र के धमसाइन गांव निवासी नारायण साह उर्फ बनीमा अपने किराना दुकान में गोजा रखकर पुड़िया बनाकर बेच रहा है।
पुलिस ने सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित कर सशस्त्र बल के साथ उसके ठिकाने पर छापेमारी की गयी। छापेमारी एवं तलाशी के दौरान नारायण साह उर्फ बनीमा (50) की किराना दुकान के गल्ले के पास उजले रंग के बोरे में छिपाकर रखा गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। विधिवत जब्ती के बाद बरामद पदार्थ का वजन करने पर कुल 1.044 किलोग्राम गाजा पाया गया।



