बिहार

पटना : AAP बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष बने ई. गौरी शंकर यादव, इथेनॉल-पेट्रोल को लेकर केंद्र और बिहार सरकार पर बोला हमला

पटना 18 अगस्त। आम आदमी पार्टी ने बिहार में संगठन को धार देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने ई. गौरी शंकर यादव को बिहार प्रदेश अध्यक्ष (राज्य कार्यक्रम प्रकोष्ठ) का दायित्व सौंपा है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद ई. गौरीशंकर यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन चलाएगी। सबसे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमत और इथेनॉल मिलावट के खिलाफ जिला स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। इथेनॉल और पेट्रोल के मुद्दे पर केंद्र और बिहार सरकार को घेरते हुए उन्होंन कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल में 20% तक इथेनॉल मिलाने का फैसला आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा रहा है। इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियों का माइलेज 15-20% तक गिर गया है। इससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। सरकार दावा करती है कि इथेनॉल से किसानों को लाभ होगा, लेकिन बिहार के गन्ना और मक्का किसानों को अब तक इसका सही दाम नहीं मिल रहा। साल 2010 से पहले की गाड़ियों में इथेनॉल वाले पेट्रोल से इंजन में दिक्कत आ रही है। सरकार ने इसके लिए कोई गाइडलाइन नहीं दी।

उन्होंने बिहार सरकार से सवालिया लहजे में कहा कि राज्य में इथेनॉल प्लांट लगाने के नाम पर करोड़ों का निवेश हुआ, लेकिन जमीन पर न तो रोजगार मिला और न ही किसानों को एमएसपी। बिहार में इथेनॉल की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और पुराने वाहनों के लिए अलग से नॉन-इथेनॉल पेट्रोल की व्यवस्था की जाए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!