
ट्रैक्टर ट्राली के चालक के 4 हत्यारे धराए,1 फरार,पुलिस ने हत्यारे के घर से कट्टा,बाईक बरामद की
बेतिया-07 जनवरी। लौरिया पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व मैनाताड़ के रामपुरवा निवासी नरेंद्र भगत के पुत्र सूरज कुमार के हत्यारों को पकड़ने का सफलता पाई है, साथ ही मृतक के ट्रैक्टर ट्राली के साथ 2400 ईंट को भी बरामद कर ली है। वहीं घर मे से एक कट्टा भी बरामद कर सूरज के हत्या का उद्भेदन कर दिया है। हत्या में शामिल मठिया पंचायत के मंझरिया निवासी हरिवंश मिश्रा के दो पुत्र प्रदीप उर्फ लड्डू मिश्रा, अरविंद मिश्रा, पड़री के विनोद राम और बेतिया के बानुछापर के राजन डांस को साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार की है।
इस बावत थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की गई। जहां अनुसंधान में हरिवंश मिश्रा के घर के पीछे रखे कुंदन मार्का का 24 सौ ईंट बरामद किया गया। यही इंटा रामपुरवा का सूरज कुमार राजडयोढी में ट्रैक्टर ट्रॉली पर लाद कर लाया था बेचने के लिए। जहां श्री मिश्रा के दोनों पुत्र प्रदीप और अरविंद शनिचरी में गिराने के नाम पर ले गए थे। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि जब ईंट की पहचान हो गई तो दोनों भाई को उनके घर से गिरफ्तार किया गया और उनके घर में छापेमारी में तकिया के नीचे एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ । साथ ही इनकी एचडी डीलक्स बाईक भी बरामद कर लिया गया। वहीं इनसे पूछताछ में बताया कि पड़री के विनोद राम और बेतिया के राजन दास भी हत्या में शामिल थे। दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इन सभी से पूछताछ में इन्होंने बताया कि सूरज की हत्या लोहरपटिया के गोलका इनार के पास ईंख के खेत में की गई थी। लाश को बाद में लाश को कटैया के हरपुर के हरहा नाला में बीते 29 दिसंबर को अहले सुबह फेंक दिया गया। साथही जिस तेजधार हथियार से उसकी हत्या की गई थी, उस हथियार को मृतक के जैकेट में छुपाकर फेंक दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस गन्ने के खेत में उसकी हत्या की गई थी, अब उस खेत को जोत दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर योगापट्टी केबगही पक्की सड़क पर लावारिस हालात में मिला तो ट्रॉली नवलपुर के खटहा नदी के पास बरामद किया गया है। इस अभियान में साठी थानाध्यक्ष उदय कुमार, संजीव कुमार आदि का विशेष योगदान रहा है।



