
BIHAR:- बेगूसराय में ट्रक से कुचलकर पति-पत्नी की मौत,पुत्री की हालत गंभीर
बेगूसराय-06 जनवरी। बेगूसराय में गुरुवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, वहीं करीब आठ माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछी धाम के समीप की है। मृतक की पहचान नगर निगम क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी बीडीओ पासवान एवं उसकी पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई है।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम रखा, घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे बेगूसराय के अंंचलाधिकारी एवं कई थानों की पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अंचलाधिकारी ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपया मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीडीओ पासवान अपनी पत्नी नीलम देवी एवं आठ माह की बच्ची के साथ बाइक से मोहन एघु स्थित पंजाब नेशनल बैंक गया था। दोपहर में वहां से लौटने के दौरान पानगाछी धाम के समीप पीछे से आ रहे पटना नंबर के ट्रक ने रौंदा दिया। जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम देवी के गोद में से बच्ची दूर फेंका जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई तथा लोगों ने सड़क को घेर कर यातायात पूरी तरह से ठप कर दिया। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में भी तोड़फोड़ मचाया, जबकि चालक भागने में सफल रहा। लोगों का कहना है कि इस जगह पर बराबर हादसा होते रहता है, लेकिन गति नियंत्रण का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है।



