
MADHUBANI:-नहाने के दौरान तालाब में डुबे यूवक की मौत
मधुबनी-06 दिसंबर। राजनगर थाना क्षेत्र के भटसिमरि गाव में तालाब में डूबने से 23 वर्षीय युवक की हुई मौत की खबर आ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक प्रतिदिन सुबह इस तालाब में नहाने के लिए आता था नहाने के बाद मंदिर में पूजा कर रहा था जब आज नहाने के लिए आया तालाब में जब डुबकी लगाया तो युवक डुबा ही रह गया। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों डूबे युवक को तलाशने लगे करीब मशक्कत के बाद 3 से 4 घंटे के बाद युवक की शव बरामद हुआ।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर देखा रोने बिलखने लगे। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा फैला हुआ है।लोगों ने बताया कि जब इस घटना की जानकारी एसपीआरएस की टीम को सूचना दिया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास आदमी नहीं है। इस लिए मौके पर नहीं पहुंचकर स्थानीय लोगों ने खुद से सबको तालाब से निकाला। मृतक युवक का नाम आशीष कुमार उम्र 23 वर्ष पिता महेश चैधरी जोकि भट्टसिमरि पश्चिमी के निवासी थे। मृतक के पिता ने बताया कि आशीष कुमार कई वर्षों से इस तालाब में सुबह नहाने के लिए आता था और उसके बाद मंदिर में पूजा कर घर वापस आता था वैसे आज भी उसने नहाने के लिए इस तालाब में पहुंचा लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा। स्थानीय लोग राजनगर थाना को सूचना दिया। सूचना मिलते ही थाना से एसआई पुरुषोत्तम कुमार पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। तथा पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।



