बिहार

MADHUBANI:- नगर निगम के वार्ड 31 के जलमीनार से जलापूर्ति ठप, पानी के लिए मचा हाय-तौबा, धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी

मधुबनी- 02 जुलाई। नगर निगम के वार्ड 31 का पुराना एक मात्र जलमीनार का मोटर जल जाने से पिछले तीन दिनों से करीब 200 घरों तक जलापूर्ति ठप हो गया है। जिससे वार्ड के लोगों के बीच पानी के लिए हाय-तौबा मचा है। पानी के लिए तरस रहे वार्ड 31 के मो. आले,महफूज आलम, जमीला खातून, मो. सनाउल्लाह, रेहाना खातून, मो. अंसारी वाकिव, सलमा खातून, मो. इस्लाम मो. हिदायतुल्ला, मो. समी अंसारी, मो. सैफुल्लाह ने बताया कि शीघ्र ही पानी की आपूर्ति शुरु नहीं किए जाने पर निगम कार्यालय पर बाल्टी के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

आक्रोशित लोगों ने बताया कि इनदिनों भीषण गर्मी लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग दूर से पानी लाकर जैसे-तैसे दिन गुजार रहे हैं। वार्ड पार्षद रईसा ने बताया कि तीन दिनों से जले हुए मोटर की शिकायत के लिए मरम्मती आउटसोर्सिंग एजेंसी के मोबाइल पर काल कर रहे है लेकिन एजेंसी के प्रतिनिधि काल रिसीव नहीं कर रहा है। पार्षद ने नगर आयुक्त से ऐसे लापरवाह एजेंसी को काली सूची में डालने की मांग की है। बता दें कि वार्ड 31 में छह जलमीनार और घरो तक पाइपलाइन की योजना साल 2024-25 में बनाई गई। निविदा होने के बाद फरवरी 2026 से काम शुरु किया गया। जिसमें 2 जलमीनार निर्माण कार्य 80 हो सका है। इसके अलावा दो बोरिंग गाडा गया है। पार्षद ने बताया कि निर्माण कार्य में तेजी लाने की जरूरत है। इधर, वार्ड चार में एकमात्र जलमीनार से वार्ड के करीब 200 घरों तक पानी की आपूर्ति हो रही है। हालांकि पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।

वार्ड में एक भी सबमर्सिबल नहीं लगाया गया है, जबकि वार्ड के अन्य मोहल्ला में जलमीनार नहीं होने से करीब 400 घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। वार्ड चार के पार्षद अरुण कुमार ने बताया कि बचे हुए घरों तक जलापूर्ति के लिए नल जल योजना के तहत नया तीन जलमीनार और पाइपलाइन के लिए निविदा की प्रकिया जनवरी में पूरी किया गया। लेकिन धरातल पर एक जलमीनार निर्माण की गति काफी धीमी है।

वहीं, वार्ड एक में दो जलमीनार का निर्माण के लिए कार्य पिछले माह शुरू किया गया है। जलमीनार निर्माण स्थल पर बोरिंग कार्य किया गया। जलमीनार और घरों तक पाइपलाइन कार्य अब तक शुरू नहीं किया जा सका है। वार्ड पार्षद सुधीरा देवी ने बताया कि बोरिंग कार्य पूरा होने के बाद घरों में जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाता तो लोगों को घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू हो जाती। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।

नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि नल जल योजना मरम्मती कार्य के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी की लापरवाही पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। वार्डों में जलमीनार, पाइपलाइन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button