
भारत
चीन सामान्य गतिविधियों को बढ़ा चढ़ा कर पेश न करेः विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली- 06 जनवरी। विदेश मंत्रालय ने चीनी दूतावास की ओर से सांसदों को लिखे गए पत्र पर गुरुवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चीन सामान्य गतिविधियों को बढ़ा चढ़ा कर पेश न करे ताकि दोनों देशों के संबंध और अधिक जटिल न हों। उल्लेखनीय है कि तिब्बती निर्वासित सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुछ सांसदों ने शिरकत की थी। इस पर चीनी दूतावास ने उन्हें पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी।
इस संबंध में एक प्रश्न के उत्तर में आज विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पत्र की भाषा और लहजा पूरी तरह से गलत था। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां नेता अपने विश्वास के तहत विभिन्न गतिविधियों में शामिल होते हैं। वह चीनी पक्ष से सामान्य गतिविधियों को हाइप करने से बचने की सलाह देते हैं ताकि दोनों देशों के संबंध और अधिक जटिल न हों।



