
बिहार
बिहार के नये राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पद की शपथ ली
पटना- 14 मार्च। बिहार के नये राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने बिहार के 43वें राज्यपाल के रुप में पद की शपथ ली।
उन्हे पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। सैयद अता हसनैन ने हिंदी में शपथ लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री, विधायक, सांसद और वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।



