
RANCHI:- 20 लाख के ठगी मामले में पटना से एक आरोपित गिरफ्तार
रांची-28 दिसम्बर। रांची के अरगोडा थाना पुलिस ने जमीन देने के नाम 20 लाख की ठगी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रवि रंजन कुमार बताया गया है। उसे पटना शेखपुरा मोड़ बैली रोड स्थित वसुंधरा शांति आर्किट से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मंगलवार को बताया कि बीते चार सितंबर को प्रकाश कुमार ने पूर्व परिचित कारोबारी मित्र रवि रंजन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था कि आरोपित रवि रंजन कुमार 20 लाख रुपया नगद यह कहकर लिया कि एक माह के अन्दर दो कट्ठा जमीन रजिस्ट्री हो जाएगा। पैसा लेने के बाद जमीन बेचने से इंकार किये। वादी के द्वारा अभियुक्त के द्वारा दिया गया 20 लाख रुपये का चेक अपने बैंक में डाला तो चेक बाउंस हो गया।
आरोपित के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद विशेष छापामारी दल के द्वारा पटना में छापामारी कर प्राथमिकी आरोपित रवि रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया। जो लगातार अपना रहने का स्थान बदल रहा था। इसके बाद न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद रांची लाया गया। मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छापेमारी टीम में सुमित कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह और दिलीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।



