
भारत
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम पंजाब में बदलाव के संकेत: केजरीवाल
नई दिल्ली- 27 दिसंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) का जीत हासिल करना दिखाता है कि पंजाब में भी बदलाव तय हैं । वहां भी आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि इस बार पंजाब भी बदलाव के लिए तैयार है।
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत हासिल हुई है। 35 सीटों वाली इस निगम में पहली बार आम आदमी पार्टी को 14 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा को 12 सीटें ही मिल पाई। कांग्रेस 8 सीटें जबकि अकाली दल एक सीट पर ही सिमट गई।



