
BIHAR:- वार्ड सदस्य के भाई की गोली मारकर हत्या,मुखिया समेत 6 पर एफआईआर
मोतिहारी-26 दिसबंर। जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के मुसहरिया गांव निवासी रामबाबू दास के 35 वर्षीय पुत्र रमेश दास को शनिवार की शाम गोली मार हत्या के मामले में पुलिस ने पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी समेत आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। रमेश वहां के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य का भाई था। घटना की सूचना पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की और स्थानीय थाना को आरोपितों के खिलाफ छापेमारी करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने सिकरहना अनमंडल के डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन करते हुए आवश्यक व त्वतरित कारवाई हेतु निर्देशित किया।
स्थानीय लोगो के अनुसार घटना के पीछे उप मुखिया पद का चुनाव बताया जा रहा है।घटना के बाद से सभी आरोपित घर छोड़कर फरार है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्य का भाई रमेश शनिवार की शाम गांव के चौक से चाय पीकर घर लौट रहा था तभी उसे गोली मार हत्या कर दी गई। रमेश बिजली रिपेयरिंग का काम करता था। बताया जाता है कि रमेश के परिवार से पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया कौशल्या देवी के परिवार से पहले से ही विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच केस मुकदमा भी चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है।



