ताज़ा ख़बरें

बिहार में ड्रोन से होगी खेती,मंत्री गिरिराज सिंह ने किया शुभारंभ

बेगूसराय-25 दिसंबर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तमाम आयाम के साथ विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार लगातार नया अध्याय लिख रही है। इसी कड़ी में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नया अध्याय रचते हुए ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से अब बिहार के किसान अपने सपनों को नई उड़ान देंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेगूसराय सदर प्रखंड के वन्द्वार में फसलों एवं फलदार वृक्षों पर के माध्यम से छिड़काव कर इसकी शुरुआत किया है। मौके पर बड़ी संख्या में जीविका दीदी दीदियां भी शामिल हुए तथा टेक्नोलॉजी के प्रदर्शन को देखकर ट्रेनिंग लिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी का अब तक कृषि कार्यों के लिए बिहार से बाहर बड़े पैमाने पर प्रयोग होता रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में यह पहली बार हो रहा है, जब ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से पेस्टिसाइड के छिड़काव के साथ-साथ नैनो फर्टिलाइजर का भी फसलों एवं फलदार वृक्षों पर छिड़काव कर अधिक फसल एवं फल लिया जा सकता है।कृषि के परंपरागत संसाधनों से एक तरफ जहां उर्वरक का नुकसान होता था, वहीं दूसरी तरफ पेस्टिसाइड के छिड़काव के कारण श्रमिकों को भी स्वास्थ्य का नुकसान होता था। ऐसी परिस्थिति में ड्रोन टेक्नोलॉजी कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के साथ-साथ फर्टिलाइजर के खेतों में छिड़काव का एक बड़ा सफल माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से बिहार के किसान खुशहाल होंगे।

उन्होंने कहा कि आज बिहार में पहली बार बंगलुरु की कंपनी मल्टीप्लेक्स की मदद से ड्रोन टेक्नोलॉजी के फायदे को प्रदर्शित किया। मल्टीप्लेक्स ने फलदार पौधों पर पेस्टिसाइड का छिड़काव के साथ-साथ खेतों में भी फसलों पर छिड़काव का प्रदर्शन किया। किसानों के लिए ड्रोन तकनीक किसानों के लिए वरदान होगा। जीविका दीदी जुड़ी हैं, इनके माध्यम से ड्रोन फसलों पर छिड़काव और नैनो फर्टिलाइजर्स से किसानों को बेहतर लाभ होगा। इस अवसर पर विधान पार्षद सर्वेश कुमार, विधायक कुंदन सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मृत्युंजय कुमार, जीविका के जिला समन्वयक तरुण कुमार, जिला उद्योग महाप्रबंधक राजकुमार शर्मा एवं प्रगतिशील किसान सुधांशु कुमार सहित इलाके के प्रगतिशील किसान भी उपस्थित हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button