
बिहार
कोरोना के नए वेरिएंट से क्रिसमस पर सभी चर्च में लटके रहे ताले
भागलपुर- 25 दिसंबर। वैश्विक महामारी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के डर से लोग काफी सहमे हुए हैं। इसी कारण शनिवार को क्रिसमस त्योहार फीका रहा। चर्च में ताले लगे होने के कारण पूजा अर्चना करने वाले बाहर से ही कैंडल जलाकर यीशु को याद कर लौट गए। युवा वर्ग के लोग काफी उत्साह से चर्च में घूमने गए। परंतु चर्च के मुख्य द्वार पर ही ताला लटका देख उनका उमंग धरा का धरा रह गया। चर्च में सिर्फ ईसाई परिवारों के लोग एवं अंदर पूजा अर्चना करने वाले लोग ही थे। बाहर से आने वाले लोगों पर पाबंदी थी। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि यह एक अच्छी पहल है। जिससे कि एक जगह भीड़ ना लगे और कोरोना के तीसरी लहर से लोग बच सकें। प्रभु यीशु को याद करते हुए लोगों ने कहा कि हे प्रभु यीशु पूरे विश्व को कोरोना से मुक्त करो और पहले की तरह पूरे विश्व को खुशहाल बनाओ।



