बिहार

PATNA:- नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस डे

पटना-24 दिसंबर। क्रिसमस प्रभु यीशु के प्यार का जश्न मनाने का समय है। क्रिसमस की पूर्वसंध्या 24 दिसंबर 2021 को नॉलेजग्राम इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्रिसमस को समग्र रूप से प्रदर्शित करती हुई एक विशेष सभा का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया,जिसमें अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए।

सांता कैप पहने सभी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को एक जीवंत रूप दिया और सब कुछ न्योछावर करने की प्रवृत्ति का सक्षम प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत केरल की गूंज थैंक यू लॉर्ड से हुई। प्री-प्राइमरी, कक्षा 1 और 2 के नन्हे-मुन्नों द्वारा किए गए प्यारे नृत्य ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस दिन का मुख्य आकर्षण इंग्लिश प्ले होल्ड योर हार्ट था, जिसने क्रिसमस के महत्व को समझाया और सभी को उस शुभ समय में ले गया जब ईशु मसीह का जन्म हुआ था। इसने सभी को क्रिसमस का वास्तविक अर्थ बताया।

स्कूल के संगीत समूह ने एक सुंदर कैरोल का गायन किया, जिसमें शिक्षकों एवं अभिभावकों की भी सहभागिता सराहनीय रही। कार्यक्रम के मध्यभाग में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने मिलकर प्रभु ईशा मसीह के जन्म से लेकर अंत तक की सभी घटनाओं का क्रमवार सजीव चित्रण किया।

प्राचार्या राधिका के ने क्रिसमस मनाने के पूरे इतिहास से उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराया। पिछले 2100 वर्षों में क्रिसमस के जश्न ने कैसे कैसे अपना रूप बदला और मानवता के सृजन में क्रिसमस की क्या भूमिका रही, यह प्राचार्या के उद्बोधन से सबको ज्ञात हो सका।

निदेशक डॉ. सी.बी. सिंह ने अपने संबोधन में संदेश दिया कि क्रिसमस कोई समय या मौसम नहीं, बल्कि मन की स्थिति है। शांति और सद्भावना को संजोना, दया से भरपूर होना, क्रिसमस की वास्तविक भावना है।

स्कूल में अपने दोस्तों और शिक्षकों के साथ क्रिसमस मनाकर छात्र बहुत खुश थे। पूरे परिसर को क्रिसमस की सजावट से सजाया गया था- क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज और लाल रंग के कपड़े पहने लोगों ने क्रिसमस की खुशी में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम के अंत मे केक और मिठाइयों का वितरण सम्पन्न हुआ। आगत अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button