
बिहार
PATNA:- शिवम् कान्वेंट स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया क्रिसमस डे
पटना-24 दिसंबर। शिवम् कान्वेंट स्कूल में धूम-धाम से क्रिसमस डे मनाया गया। क्रिसमस को लेकर पुरे स्कूल परिसर को क्रिसमस ट्री और गुब्बारों से सजाया गया। क्रिसमस डे के मौके पर स्कूल के बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल असेंबली से की गई, फिर बच्चों ने प्रभु यीशू के जन्म से संबंधित संगीतमय नाटक की भी प्रस्तुति दी और जिंगल बेल गाने पर डांस किया।
वहीं प्री-प्राइमरी के बच्चों ने क्रिसमस पर आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड और सजावटी सामान भी बनाए जिसे क्रिसमस ट्री पर लगाया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल ने सभी को यीशु के जन्म से जुड़े कई रोचक किस्से बताए और क्रिसमस पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सांता क्लाॅज ने सभी बच्चों में उपहार एवं चॉकलेट वितरण किया।



