एजुकेशन

BIHAR:- सहरसा में NOU का अध्ययन केंद्र खुला

सहरसा-24 दिसंबर। एसएनएसआर के एस कॉलेज सहरसा में नालंदा खुला विश्वविद्यालय की इकाई का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव घनश्याम राय ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यालय का उद्घाटन किया। महाविद्यालय पहुंचते ही मेजर परीक्षित कुमार सिंह के नेतृत्व में एनसीसी के छात्रों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। समारोह में प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने पाग चादर देकर कुलसचिव डॉ घनश्याम राय का सम्मान किया।

स्वागत संबोधन करते विश्वविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ सुभाष प्रसाद सिंह ने हर्ष जताते हुए आग्रह किया कि जिन छात्रों को सामान्य विश्वविद्यालय में नामांकन नहीं हो पा रहा है उन्हें नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन लेना चहिए नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुल सचिब ने अपने संबोधन में कहा कि यहां इंटर से लेकर एमएससी तक की पढ़ाई होगी एमएससी में 15 विषयों सहित विभिन्न वोकेशनल कोर्स डिप्लोमा तथा पत्रकारिता आदि की शिक्षा यहां होगी उन्होंने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई में 25 प्रतिशत की छूट होगी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कोसी प्रमंडल जैसे कठिन यातायात वाले क्षेत्र में दूरस्थ अध्ययन बड़ा महत्व रखता है ऐसे में नालंदा खुला विश्वविद्यालय की इकाई महाविद्यालय में खोलना आम छात्र एवं छात्राओं के लिए बहुत ही उपयोगी है समारोह का संचालन करते सीनेट सदस्य प्रो डॉ कमलेश प्रसाद सिंह दूरस्थ शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया उन्होंने इकाई के उद्घाटन पर खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव का आभार व्यक्त किया।

प्रोफेसर नरेंद्र प्रसाद यादव ने नालंदा खुला विश्वविद्यालय के बारे में विस्तार से बताया प्रो ममता रानी ने कहा कि मैं नालंदा खुला विश्वविद्यालय से पढ़ाई की हूं नालंदा विश्वविद्यालय के किताब को पढ़ने से बीपीएससी एवं यूपीएससी में भी सुविधा मिलती है डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने अतिथि शिक्षकों की ओर से कुलसचिव का स्वागत किया।

समापन शंभू प्रसाद सिंह के भाषण के साथ हुआ सभा में प्रो रंजीत कुमार सिंह,प्रो अजीत कुमार सिंह ,प्रो सुनील कुमार सिंह,डा अरविंद कुमार सिंह,डा. कपिल देव पासवान,डा राजेश कुमार सिंह,डा रिपुंजय कुमार सिंह,प्रो सुनीता कुमारी ,डा जुबेदा नाज,डा वंदना कुमारी,डा मिंकी सिंह,प्रो कोमल कुमारी प्रधान सहायक प्रधान सहायक ओमप्रकाश सिंह,मनीष कुमार सिंह,कुंदन प्रसाद यादव,ओम प्रकाश पंडित, सुरेश प्रसाद सिंह एवं छात्र उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button