
MADHUBANI:- तेज रफ्तार ट्रक ने मासुम को कुचला,मौत
मधुबनी/बिहार-24 दिसंबर। राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी चैक पर दोपहर करीब 2 बजे सड़क पार कर रहे बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला दिया। जिससे बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक बच्चे की पहचान रांटी गांव निवासी गंगाराम मंडल का 7 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के तौर पर हुई। बच्चे की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने रामपट्टी-मधुबनी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। तथा सड़क पर टायर में आग लगाकर प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ा गया। परंतू ट्रक चालक फरार होने में कामयाब रहा।
स्थानीय लोगों द्वारा राजनगर थाना को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परंतू राजनगर थाना पुलिस सड़क जाम हटाने में असफल रही। जिसके बाद राजनगर एवं पंडौल थाना के थानाध्यक्ष खुद घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे। परंतू स्थानीय लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया। तथा वरीय अधिकारी को घटनास्थल पर आने की मांग कर रहे थे। काफी समझाने-बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।


