
महबूब उसमानी बने सपा अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय सचिव
प्रयागराज-24 दिसंबर। समाजवादी पार्टी के आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ समाजवादी नेता महबूब उसमानी को अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना इकबाल कादरी ने अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। यह जानकारी महानगर मीडिया प्रभारी सै.मो. अस्करी ने दी। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। महबूब उसमानी इससे पहले चार बार सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव रहने के साथ विभिन्न पदों पर रहकर जन-जन में समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों और आंदोलनों में हमेशा सक्रिय रहते चले आ रहे हैं। उसमानी को अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी।
महानगर कार्यालय चौक में महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहना कर बधाई दी। बधाई देने वालों में ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद, नगर महासचिव रवीन्द्र यादव, महेन्द्र निषाद, मीडिया प्रभारी व नगर सचिव सै.मो. अस्करी, महिला महानगर अध्यक्ष मंजू यादव आदि शामिल रहे।



