बिहार

बिहार में सिपाही नियुक्ति का रास्ता साफ, 17 हजार की होगी बहाली

पटना- 23 दिसंबर। प्रदेश में 17 हजार से अधिक पदों पर सिपाही नियुक्ति की प्रक्रिया जनवरी माह से शुरू होगी। बीपीएससी, बीएसएससी और बीटीएससी के जरिए इन पदों को भरा जाएगा।

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) भर्ती मामले में अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में शुरू कर दी गयी है। दूसरी ओर बिहार पुलिस में सिपाही बहाली के लिए शारीरिक दक्षता टेस्ट (पीईटी) 28 जनवरी से आयोजित की जाएगी। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के शारीरिक दक्षता टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी गई है। अभ्यर्थी इसे चयन पर्षद के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल टेस्ट नये साल 2022 के 28 जनवरी से शुरू हो जाएगा। पीईटी के लिए योग्य उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र पर्षद की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट www.cbsc.bih.nic.in पर यह अगले साल के पांच जनवरी से जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कत आएगी उनके समस्या का भी समाधान तैयार किया गया है।

अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कारनवश परेशानी होगी वो 24 जनवरी 2022 और 25 जनवरी 2022 को केंद्रीय चयन पर्षद के बैंक हार्डिंग रोड (सचिवालय हॉल्ट के पास), पटना स्थित कार्यालय से सुबह 10: 00 बजे से शाम 5 बजे तक डुप्लिकेट प्रमाण-पत्र अपने खर्च पर प्राप्त कर सकेंगे। अगर किसी भी अभ्यर्थी में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाएंगे तो उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के द्वारा बिहार में वर्ष 2020 में बिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए 8,415 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 मार्च और 21 मार्च 2021 में किया गया था। लिखित परीक्षा के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को फिजिकल के लिए बुलाया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button