
क्राइम
BIHAR:-शराब के साथ तीन महिला धंधेबाज गिरफ्तार
बेतिया- 23 दिसंबर। चनपटिया पुलिस ने बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से छापामारी कर छह लीटर चुलाई शराब के साथ दो महिला को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने शराब के मामले में फरार चल रही टिकुलिया धांगड़टोली निवासी सविता देवी को भी गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने आज यहां बताया कि नगर के बिनटोली वार्ड 02 की सोनी देवी (33) के पास से चार लीटर व बहेलिया टोला की सितारा देवी (55) के पास से दो लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ है। उनके विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। छापामारी दल में एसआई सतेंद्र कुमार, एएसआई सर्वेश कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे


