
साली से विवाह का विरोध करने पर जीजा ने साले को मारपीट कर घायल किया
खूंटी-22 दिसंबर। साली से विवाह करने का विरोध करने पर जीजा ने अपने साले पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मारपीट के आरोपित जीजा समराय कंडिर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसपी आशुतोष शेखर ने बयान जारी कर बताया कि दिनेश हुन्ना पूर्ति की शादी अड़की थानो के पड़ासु निवासी मनसिद्ध ओड़ेया की बहन से हुई है। मनसिद्ध अपनी साली से भी शादी करना चाहता था। इसका विरोध उसका साला मनसिद्ध करता था।
मंगलवार को निदेश हुनापूर्ति अपने दोस्त समराय कंडिर और एक अन्य युवक के साथ पड़ासु गया और अपने साले मनसिद्ध के साथ मारपीट की। इस संबंध में अड़की थाने में पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस ने एक आरोपत समराय कंडिर को मुरहू थाना के कीतापीड़ी से गिरफ्तार कर लिया। अरोपित जीजा फरार है।



